हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें सराहनीय। बच्च...

    सराहनीय। बच्चे के लिए मसीहा बन पहुंचा डेरा सच्चा सौदा का सेवादार

    Platelets Donation

    डेंगू पीड़ित के लिए डोनेट किए प्लेटलेट्स

    गंगवा/ हिसार (सच कहूँ/सरदाना)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं। इसी क्रम में एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन बच्चे के उपचार में मदद के लिए 15 मैंबर संजय इन्सां ने प्लेटलेट्स दान किए। जानकारी के अनुसार निजी अस्पताल में उपचाराधीन बच्चे के इलाज के लिए प्लेटलेट्स की आवश्यकता थी। बच्चे के परिजनों ने तुरंत ब्लॉक गंगवा के विजय सेठी इन्सां से संपर्क किया। इसके पश्चात सूचना मिलने पर ब्लॉक गंगवा के 15 मैंबर संजय इन्सां ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे के उपचार हेतु प्लेटलेट्स दान किए। ब्लड बैंक के स्टाफ ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का आभार व्यक्त किया व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here