हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश दिल्ली-एनसीआर...

    दिल्ली-एनसीआर देश में सबसे ज्यादा दुर्घटना संभावित क्षेत्र, चेन्नई में चूहों के कारण 11.6 प्रतिशत हुईं दुर्घटनाएं

    Accident

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली-एनसीआर देश में सबसे ज्यादा दुर्घटना संभावित शहरों में से एक है, जहाँ सबसे ज्यादा संख्या में दुर्घटनाएं होती हैं। वाणिज्यिक राजधानी मुंबई दूसरे स्थान पर है। हाल में किये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं वाहन चालकों की लापरवाही से हुईं। हालांकि जानवरों का सड़क पार करना, उबड़खाबड़ सड़क, गड्ढे, रैश ड्राईविंग और नशे में वाहन चलाना दुर्घटना के अन्य कारण हैं।

    चेन्नई में दुर्घटना की दर 18.6 प्रतिशत

    एको एक्सीडेंट इंडेक्स 2022 के अर्द्धवार्षिक सर्वेक्षण में बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, और मुंबई सहित मुख्य मेट्रो शहरों में हुई दुर्घटनाओं का विवरण दिया गया है। दिल्ली में दुर्घटना की दर 20.3 प्रतिशत है जबकि मुंबई में दुर्घटना दर 18.2 प्रतिशत है। इन दुर्घटनाओं के कारण भी दोनों शहर में एक समान हैं। सभी मेट्रो शहरों में, बेंगलुरू में स्थिति सबसे अच्छी थी और यहां दुर्घटना दर 16 प्रतिशत है। इसके अलावा, चेन्नई में दुर्घटना की दर 18.6 प्रतिशत और हैदराबाद में दुर्घटना की दर 18.5 प्रतिशत है। सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण आवारा जानवर है। खासकर चेन्नई में जानवरों के कारण सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं तीन प्रतिशत दर्ज हुईं। दिल्ली और बेंगलुरु में यह दो प्रतिशत थी। मेट्रो शहरों में कुत्तों के कारण 58.4 प्रतिशत दुर्घटनाएं हुईं, जिसके बाद 25.4 प्रतिशत दुर्घटनाएं गाय के कारण हुईं। आश्चर्यजनक बात यह है कि चूहों के कारण 11.6 प्रतिशत दुर्घटनाएं हुईं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here