हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home देश नौकरानी को बं...

    नौकरानी को बंधक रखने वाली, निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा 14 दिन की रिमांड पर

    रांची (एजेंसी)। झारखंड में रांची के अरगोड़ा थाना पुलिस ने नौकरानी के प्रताड़ना के आरोप में पूर्व आईएएस की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा (BJP suspends Seema Patra) को अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन की अदालत में बुधवार को पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपित सीमा पात्रा को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पूर्व रांची पुलिस ने बुधवार सुबह सीमा पात्रा को उनके आवास अशोक नगर स्थित रोड नंबर एक से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपित सीमा पात्रा का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप और कोविड टेस्ट भी हुआ। मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आने के बाद आरोपित को अदालत में प्रस्तुत किया गया। इनपर अपने नौकरानी को प्रताड़ित करने का आरोप है।

    राज्यपाल ने लिया संज्ञान | BJP suspends Seema Patra

    • राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक से पूछा है कि अब तक  कोई क्यों कार्रवाई नहीं की गई है।
    • राज्यपाल ने पुलिस की शिथिलता पर भी अपनी गंभीर चिंता प्रकट की है।

    इस बीच राज्यपाल बैस ने पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के मुरुमातु गाँव में कुछ समुदाय विशेष के लोगों द्वारा  कथित लगभग 50 महादलित परिवारों के घर ध्वस्त कर बेघर करने की खबर पर अपनी चिंता प्रकट करते हुए और घटना का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त, पलामू को सम्पूर्ण घटना के संदर्भ में दो दिनों के अंदर एक विस्तृत जाँच प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया है।

    क्या है आरोप | BJP suspends Seema Patra

    • सीमा उसके साथ मारपीट और बंधक बनाने का आरोप
    • पिछले 8 वर्षों से दिव्यांग लड़की काम कर रही थी।
    • दो दिनों के अंदर एक विस्तृत जाँच प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश

    बेटा भेजा पागलखाने | BJP suspends Seema Patra

    • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीमा पात्रा ने अपने बेटे को भेजा पागलखाने।
    • अपने बेटे के जबरन बेड़ियां बंधवाई और मानसिक अरोग्यशाला रिनपास में भर्ती कराया।
    • सोमवार को मीडिया में सुनीता के टॉर्चर की खबरें छपी।

    किन धाराओं में मामला दर्ज

    उल्लेखनीय है कि रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा पर अरगोड़ा थाना में आईपीसी की धारा सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत 29 अगस्त को मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिये हटिया डीएसपी राजा मित्रा को केस का आईओ बनाया गया। सीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित आवास में लंबे समय से बंधक बनाकर रखी गयी एक युवती सुनीता को पुलिस ने 23 अगस्त को मुक्त कराया था। आरोप है कि सीमा पात्रा के घर बीते आठ साल से घरेलू कामकाज के लिए रखी गयी युवती को लंबे समय से बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे घर से बाहर तक निकलने नहीं दिया जा रहा था। सीमा पात्रा रिटायर्ड आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here