हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सच व रुहानियत...

    सच व रुहानियत की बुलंद आवाज है दैनिक सच कहूँ: केवल कृष्ण इन्सां

    नामचर्चा मेें कविराजों ने गाया गुरूयश

    गोरीवाला(सच कहूँ/अनिल)। निर्भयपुर धाम चोरमार में ब्लॉक दारेवाला की ओर से बुधवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। नामचर्चा में ब्लॉक डबवाली, श्रीजलालआना साहिब सहित दारेवाला ब्लॉक के सभी गांव से बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास केवल कृष्ण इन्सां द्वारा पाक पवित्र इलाही नारा ‘‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ बोलकर किया गया।

    विनती भजन के उपरांत कविराजों ने भजन बोलकर गुरु महिमा का यशोगान गया। ब्लॉक भंगीदास ने साध-संगत को मानवता भलाई के 142 मानवता भलाई के कार्यों के प्रति प्रेरित किया। वहीं शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। नामचर्चा में जंडवाला जाटान के सेवादारों का सहयोग अति सराहनीय रहा।

    सच कहूँ के प्रचार-प्रसार के बारे किया प्रेरित

    नामचर्चा के दौरान ब्लॉक कमेटी ने उपस्थित साध-संगत को दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र के प्रचार-प्रसार के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सच कहूँ में हमें सुबह-सवेरे देश-दुनिया के समाचारों के साथ पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के अनमोल वचन पढ़ने को मिलते है।

    इसके अलावा साध-संगत द्वारा किए जा रहे 142 मानवता भलाई कार्यो के बारे में जानकारी मिलती है। जिससे साध-संगत इन कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित होती है। वहीं साध संगत ने संयुक्त रुप से हर संभव सहयोग करने का विश्वास दिलवाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here