हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ छात्रों को रा...

    छात्रों को राहत, सरकारी स्कूलों में होगा लैब का निर्माण

    Lab

    प्रैक्टिकल ज्ञान लेने में लैब की कमी नहीं बनेंगी रोड़ा

    • खोले 55 वर्क टेंडर, 5 करोड़ 22 लाख 35 हजार रुपये के होंगे कार्य

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब विभिन्न विषयों का प्रैक्टिकल ज्ञान लेने में लैब की कमी आड़े नहीं आएगी। स्कूलों में साइंस, कंप्यूटर व अन्य विषयों की लैब बनाने का कार्य किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने राजकीय स्कूलों में लैब व अन्य कार्य कराने के लिए 55 वर्क टेंडर खोले गए हैं। जिसके तहत स्कूलों में संबंधित कार्य पर 5 करोड़ 22 लाख 35 हजार रुपये के कार्य होंगे। जिनमें से 95 प्रतिशत टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा इन पर कार्य भी शुरू हो गया है।

    लैब का यह होगा फायदा

    जिले के सरकारी स्कूलों में साइंस, कंप्यूटर, गणित व अन्य विषयों की लैब का निर्माण किया जाएगा। ताकि विद्यार्थियों को उपरोक्त विषयों की थ्यौरी के साथ-साथ पै्रक्टिकल ज्ञान भी मिल सकें। स्कूल में कंप्यूटर लैब के माध्यम से बच्चे डिजिटल तकनीक की पूरी जानकारी अपने स्कूल में ही ले सकेंगे। इसी के साथ साइंस लैब से विद्यार्थी विभिन्न विज्ञान की क्रियाओं को आसानी से समझ पाएंगे। वहीं जिले में लगाए गए 5 करोड़ से अधिक के टेंडर वर्क से स्कूलों की हालात में भी काफी सुधार किया जाएगा।

    स्कूलों की सुंदरता पर दिया जाएगा ध्यान

    शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में निजी स्कूल की तर्ज पर कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर स्कूलों की सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी के साथ स्कूलों को साफ-सूथरा बनाया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों के अन्य जरूरी कार्य भी किए जाएंगे।

    ‘‘समग्र शिक्षा अभियान के एसडीओ मनमीत सिंह ने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों में विकास कार्य को लेकर 55 वर्क टेंडर खोले गये हैं। जिनमें करीब 5 करोड़ 22 लाख, 35 हजार रुपये के विकास कार्य होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here