हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी से काल...

    भिवानी से कालका के बीच चलेगी एकता एक्सप्रेस

    Gangster-Kaveri express robbery in Chitrakoot

    7 सितम्बर से ट्रेक पर शुरू होगा रेल का संचालन

    रोहतक(सच कहूँ न्यूज)। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के अथक प्रयास से रेल यात्रियों को बहुत बड़ी सौगात मिली हैं। हरियाणा की जीवन रेखा समझी जाने वाली देश की राजधानी दिल्ली से हिसार इंटर्सिटी और हरियाणा एक्सप्रेस (सिरसा से तिलक ब्रिज) से जोड़ने के ठीक एक साल बाद हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से जोड़ने का नायाब तोहफÞा मिला है। एक्सप्रेसो चलाने को लेकर रेलवे मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है और अब सात सितंबर को यह ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 14795/96 एकता एक्सप्रेस जो भिवानी से कालका तक वाया कलानौर, रोहतक, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ होते हुए जाती थी।

    एक्सप्रेस चलाने को लेकर रेलवे मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

    ये एक मात्र ऐसी ट्रेन थी जिससे हरियाणा के हजारों लोग अपने प्रशासनिक कार्यों की वजह से सुबह चंडीगढ़ जा कर शाम को वापस लौटते थे, जोकि मात्र 6 डिब्बों की थी। इसका पहले संचालन पानीपत में हिमालयन क्वीन के साथ जुड़ कर होता था। जिसे कोरोना काल के दौरान बंद किया गया था। परंतु कोरोना महामारी का दबाव कम होने के बाद भी रेलवे ने इसे बंद करने का निर्णय लिया। वहीं अब इसमें डिब्बों की संख्या 6 से बढ़ कर 11 हो जायेगी। सांसद सात सितंबर को हरी झंडी दिखा कर एकता एक्सप्रेस को रवाना करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here