हमसे जुड़े

Follow us

32.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 93 वर्षीय जोर...

    93 वर्षीय जोरा सिंह का हुआ शरीरदान

    ब्लॉक बरनाला-धनौला के 53वें और गांव संघेड़ा के पहले शरीरदानी होने का गौरव हासिल

    बरनाला। (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल) ब्लॉक बरनाला-धनौला के गांव संघेड़ा में डेरा श्रद्धालु परिवार द्वारा अपने बुजुर्ग की मृतक देह को डेरा सच्चा सौदा की पवित्र शिक्षाओं पर अमल करते हुए मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया। मृतक देह को पूरे सम्मान के साथ गांव में घुमाने उपरांत मेडिकल कॉलेज को पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदार और साध-संगत द्वारा नम आंखों के साथ रवाना किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक भंगीदास हरदीप सिंह इन्सां ने बताया कि मा. हरबंस सिंह इन्सां और गुरजंट सिंह द्वारा अपने पिता जोरा सिंह (93 वर्षीय) का मृतक शरीर उनकी अंतिम इच्छानुसार पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पवित्र शिक्षाओं के अनुसार मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले जोरा सिंह की मृतक देह को उनकी बेटियों बेअंत कौर, परमजीत कौर और गुरमेल कौर आदि द्वारा डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समाने मुहिम के तहत कंधा दिया गया।

    इसके बाद जोरा सिंह की मृतक देह को फूलों के साथ सजी वेन द्वारा फूलों की बारिश करते हुए मेडिकल कार्यों के लिए जोरा सिंह अमर रहे, सच्चे सौदे की सोच ते, पेहरा दयांगे ठोक के, के नारों के साथ रवाना किया। इस मौके पर अंग्रेज कौर इन्सां, हरजिंद्र सिंह, हरविंद्र कौर और हरमनजीत कौर के अलावा भंगीदास भोला सिंह इन्सां, कुलदीप सिंह इन्सां, दर्शन सिंह इन्सां, यादविंद्र सिंह इन्सां, सौदागर सिंह इन्सां, सुखदेव सिंह इन्सां, गुरदीप सिंह इन्सां, रिश्तेदार, स्रेही, ब्लॉक कमेटी के जिम्मेवार और साध-संगत उपस्थित थी।

    यह भी पढ़ें – एथलेटिक्स इवेंट में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ियों का रहा दबदबा

    53वें शरीरदानी बनने गौरव हासिल किया

    बता दें कि जोरा सिंह को ब्लॉक बरनाला/धनौला के 53वें और गांव के पहले शरीरदानी होने का गौरव हासिल हुआ। जोरा सिंह की मृतक देह को देशभगत आयुर्वेदिक कॉलेज गोबिंदगढ़ रोड अमलोह को दान किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here