हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ मैं भी जिंदा ...

    मैं भी जिंदा हूँ साहब! विभाग ने मरा हुआ दिखाया, अपने आप को जिंदा साबित करने के लिए भटक रहा दिव्यांग

    Govt Negligence

    विभाग ने 2021 में रोकी थी पेंशन, अभी तक नहीं हुआ समाधान

    टोहाना (सुरेन्द्र समैण)। जिस प्रकार रोहतक में एक व्यक्ति को रथयात्रा निकाल कर बताना पड़ा था कि वह जिंदा है। इसी प्रकार टोहाना में भी एक दिव्यांग व्यक्ति अपने आप को जिंदा साबित करने में जुटा हुआ है। टोहाना के वार्ड-2 निवासी बलिंन्द्र को विभाग ने कागजों में मृत दिखाया हुआ है, जिसके चलते 2021 से उसकी दिव्यांग पेंशन काट चुकी है। तब से अब तक दिव्यांग बलिन्द्र न्याय के लिए भटक रहा है।

    माता के मृत्यु प्रमाण पत्र में जोड़ दिया उसका नाम

    बलिंद्र ने बताया कि वह 75 प्रतिशत दिव्यांग है, 2021 में उसकी माता का निधन हो गया तो उसने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया, लेकिन उस प्रमाण पत्र में बलिंदर का आधार कार्ड जोड़ दिया गया, जिसके चलते मृत्यु प्रमाण पत्र में उसका नाम जुड़ गया और उसकी पेंशन कट गई। इतना ही नहीं उसने मृत्यु प्रमाण पत्र से अपना नाम काटने के लिए कागजात भी जमा करवा दिए, लेकिन विभाग अभी तक सोया हुआ है।

    यह भी पढ़ें – Lumpy Skin बीमारी को लेकर प्रदेश में स्थिति नियंत्रण: जयप्रकाश

    सरकार से गुहार

    पीड़ित ने सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसका गुजरा पेंशन से ही हो रहा था, लेकिन अब उसे दाने-दाने को मोहताज होना पड़ रहा है। मैं विभाग के चक्कर काट-काट कर थक चुका है। मेरी सरकार से हाथ जोड़कर अपील है मेरी समस्या का समाधान करवाया जाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here