हमसे जुड़े

Follow us

32.7 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More
    Home देश 70 वर्षों से ...

    70 वर्षों से लुप्त श्रेणी के चीते अब श्योपुर कुनो नेशनल पार्क में आएंगे नजर

    Cheetah, Kuno National Park

    कूनो राष्ट्रीय पार्क में अपने जन्मदिन पर चीते छोड़ेंगे मोदी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को यहां बताया कि चीतों (Cheetah) को रखने के लिए कूनो राष्ट्रीय उद्यान में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि नामीबिया से लाये गये चीतों को 30 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा। इसके लिए बाड़बंदी की व्यवस्था की गई है। यादव ने बताया कि केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तैयारियों का जायजा लिया।

    कूनो राष्ट्रीय पार्क में विभिन्न प्रकार के 174 पक्षियों की प्रजातियां मौजूद

    यादव ने कहा कि चीतों की वापसी एक ऐतिहासिक कदम है। इससे पर्यावरण संतुलन को कायम रखने में आसानी तो होगी ही साथ ही स्थानीय लोगों में खुशहाली का संचार होगा। प्राकृतिक संपदाओं से भरपूर कूनो राष्ट्रीय उद्यान के बीच से बहने वाली कूनो नदी इसे न केवल और भी अधिक खूबसूरत बना देती है, बल्कि इसके सपाट और चौड़े तटों पर खिली हुई धूप में अठखेलियां करते मगरमच्छ लोगों को रोमांचित कर देते है। कूनो राष्ट्रीय पार्क में विभिन्न प्रकार के 174 पक्षियों की प्रजातियां मौजूद है। पक्षियों की 12 प्रजातियां तो दुर्लभ श्रेणी में मानी गई हैं।

    कूनो पालपुर अभ्यारण्य या कूनो राष्ट्रीय उद्यान को सर्वाधिक उपयुक्त पाया गया

    केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय के निर्देश पर वर्ष 2010 में भारतीय वन्य जीव संस्थान (वाईल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट) ने भारत में चीता की वापसी के लिए संभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया। जिसमें 10 स्थलों के सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश के कूनो पालपुर अभ्यारण्य या कूनो राष्ट्रीय उद्यान को सर्वाधिक उपयुक्त पाया गया। कूनो के राष्ट्रीय उद्यान के 750 वर्ग किलोमीटर में लगभग दो दर्जन चीतों के रहने के लिए उपयुक्त है। इसके अतिरिक्त करीब तीन हजार वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र दो जिलों श्योपुर और शिवपुरी में चीतों के स्वंच्छद वितरण के लिए उपयुक्त हैं।

    यह भी पढ़ें – BSF ने सीमा पर ट्रैक्टर से 400 ग्राम हेरोइन की बरामद

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here