हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More

    Iran Israel War: अमेरिका ने इजरायल को 12,000 बम बेचने की मंजूरी दी

    America News
    America News: अमेरिका ने इजरायल को 12,000 बम बेचने की मंजूरी दी

    वॉशिंगटन (एजेंसी)। America Israel Iran War: अमेरिका ने इजरायल को 12,000 हवाई बमों सहित हथियारों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इस सौदे की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15.18 करोड़ डॉलर है। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि इजरायल ने 1,000 पाउंड क्षमता वाले 12,000 बम खरीदने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि यह इन रक्षा सामग्रियों का सौदा अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप है। इस कारण इस संबंध में बने कानून की एक धारा 36(बी) के तहत आवश्यक कांग्रेस समीक्षा प्रक्रिया को भी दरकिनार किया गया। मंत्रालय ने कहा कि प्रस्तावित बिक्री से इजरायल की वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने में मदद मिलेगी, उसकी घरेलू सुरक्षा को बल और क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ उसकी प्रतिरोध क्षमता बढ़ेगी। इस सौदे में केवल साजोसामान की खरीद ही नहीं बल्कि इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक्स और तकनीकी सहायता सेवाएं सहित अन्य तरह की खरीद भी शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें:– IND vs NZ: भारत की नजरें जीत पर, न्यूजीलैंड इतिहास के पक्ष में