कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कैराना पहुंचकर नवनियुक्त एसडीएम का बुके भेंट करके स्वागत किया। मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी संगठन के कैराना ब्लॉक अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने हाल ही में कैराना एसडीएम बनाए गए शिवाजी यादव से शिष्टाचार भेंट की। शिक्षकों ने एसडीएम को बुके भेंट करके उनका अभिनंदन किया। साथ ही, कैराना तहसील के शीर्ष पद पर तैनात किए जाने पर शुभकामनाएं ज्ञापित की। Kairana News
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष वरुण चौधरी ने एसडीएम को अवगत कराया कि गांव कण्डेला निवासी प्रताप सिंह संविलियन विद्यालय हिंगोखेड़ी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है, जिनकी आयु करीब 60 वर्ष है। प्रताप सिंह शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ्य चल रहे है। उनकी ड्यूटी जनगणना कार्य हेतु कैराना कस्बे में लगा दी गई है, जिसके चलते वह काफी असहज महसूस कर रहे है। ब्लॉक अध्यक्ष ने एसडीएम से प्रताप सिंह की ड्यूटी कैराना कस्बे से हटाकर कण्डेला अथवा हिंगोखेड़ी में ही लगाने का अनुरोध किया है। वहीं, एसडीएम ने मामले पर संज्ञान लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर संगठन के मांडलिक मंत्री विनय चौहान, जिला मंत्री गुलाब सिंह तथा शिक्षक संजय देशवाल, हारुण चौहान, विवेक मलिक आदि मौजूद रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Bank Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक में भर्ती शुरू, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन















