20 अप्रैल से चार मई की अवधि में कुल 596 प्रगणक व सुपरवाइजर लेंगे प्रशिक्षण
- 22 मई से 20 जून तक चलेगा प्रथम चरण की जनगणना का कार्य
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Census Training: तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में दूसरे दिन भी जनगणना का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रशिक्षकों ने प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को त्रुटिरहित जनगणना के तौर-तरीकों के बारे में समझाया। तहसील मुख्यालय पर जनगणना-2027 के लिए प्रशिक्षण का दौर चल रहा है, जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को प्रथम चरण की जनगणना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को भी तीन बैचों में शामिल 148 प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को लगातार दूसरे दिन का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रथम चरण की जनगणना के तौर-तरीकों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। वहीं, तहसीलदार अर्जुन चौहान ने बताया कि चार मई तक जनगणना के प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जायेगा। मंगलवार को प्रशिक्षण का दूसरा दिन था। प्रथम चरण की जनगणना हेतु तहसील क्षेत्र में कुल 596 प्रगणक व सुपरवाइजर तैनात किए गए है। Kairana
इन प्रगणकों व सुपरवाइजर्स के कुल 12 बैच बनाए गए है। तीन-तीन बैचों के चार ग्रुप बनाए गए है। एक ग्रुप के तीन बैचों को लगातार तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि 22 मई से 20 जून तक प्रथम चरण की जनगणना का कार्य चलेगा, जिसमें मकानों की गणना होगी। तहसील क्षेत्र में कुल 481 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक(एचएलबी) है। इसके अलावा, 07 मई से 21 मई तक प्रत्येक व्यक्ति को स्वगणना का अधिकार है। इस अवधि में व्यक्ति पोर्टल पर जाकर स्वयं से सम्बंधित जानकारियां फीड कर सकता है। तहसीलदार ने बताया कि प्रगणकों व सुपरवाइजर्स में शिक्षा, पंचायत, कृषि व राजस्व समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण में शामिल होने आए प्रगणकों व सुपरवाइजर्स के लिए ब्रेक फ़ास्ट, लंच व चाय का बेहतर बंदोबस्त किया गया है, जिसमें पौष्टिक व लजीज व्यंजन शामिल किए गए है।
कैराना क्षेत्र में जनगणना हेतु नियुक्त किये गए है 10 प्रशिक्षक | Kairana
प्रशासन की ओर से कैराना क्षेत्र के जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक व निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु 10 प्रशिक्षक नियुक्त किये गए है, जिसमें से चार प्रशिक्षक नगर में जनगणना करने वाले प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण देंगे, जबकि छह प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के जनगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें प्रदीप कुमार, आनंद कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार, नवनीत गुप्ता, सुशील कुमार रवि, लालचन्द, प्रशांत कुमार व अशोक कुमार के नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें:– Yamunanagar Police: यमुनानगर पुलिस ने शातिर चोर हीरा पहाड़ी किया काबू, लिया रिमांड पर















