हमसे जुड़े

Follow us

15.4 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home कारोबार सोना 1033 रुप...

    सोना 1033 रुपये सस्ता, चांदी 1002 रुपये महंगी

    मुंबई (एजेंसी)। वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में मिलेजुले रुख के प्रभाव से बीते सप्ताह घरेलू सरार्फा बाजार में सोना 1033 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता रहा वहीं चांदी 1002 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में मिलाजुला रुख रहा। सोना हाजिर 42.05 डॉलर प्रति औंस की गिरावट लेकर सप्ताहांत पर 1674.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह अमेरिकी सोना वायदा भी 41.8 डॉलर प्रति औंस उतरकर 1671 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.82 डॉलर प्रति औंस की तेजी लेकर 19.56 डॉलर प्रति औंस हो गई।

    बीते सप्ताह देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सप्ताहांत पर सोना 1033 रुपये की साप्ताहिक गिरावट लेकर 49380 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सोना मिनी 1050 रुपये सस्ता होकर 49451 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। वहीं, समीक्षाधीन अवधि में चांदी 1002 रुपये महंगी होकर 56720 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी मिनी भी 1882 रुपये की साप्ताहिक बढ़त के साथ सप्ताहांत पर 57152 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here