हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    चेन्नई के डेरा श्रद्धालुओं ने ऐसा किया जिसकी हो रही भरपूर प्रशंसा

    चेन्नई। (सच कहूँ न्यूज) जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर इंसानियत के प्रहरी देश विदेशों में मानवता का बिगुल बजा रहे हैं। पूज्य गुरु जी के महापरोपकार माह के उपलक्ष्य में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के रहने वाले डेरा सच्चा सौदा अनुयायी राजेश इन्सां व मुकेश इन्सां ने 20 जरूरतमंद परिवारों को अपनी नेक कमाई से राशन किटें मुहैया करवाई। इस मानवता भलाई के कार्य के लिए सभी जरूरतमंद परिवारों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहदिल आभार व्यक्त किया। साथ ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के इन मानवता प्रहरियों का सहृदय धन्यवाद किया। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने 23 सितंबर 1990 को पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को अपना रूप बनाते हुए पावन गुरुगद्दी की बख्शिश की थी। इस पूरे महीने को करोड़ों साध-संगत पावन पर्व की भांति मानवता भलाई के कार्य करके मनाती है।

    यह भी पढ़ें:– नागपुर के डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here