पंजाब आप पार्टी का पैदल मार्च: पुलिस ने बैरिकेडिंग करके रोका, टकराव के आसार

Punjab AAP

चंडीगढ़ (अश्विनी चावला)। पंजाब विधानसभा का आज होने वाला एक दिन का विशेष सत्र अब नहीं आयोजित होगा। यह सत्र आम आदमी पार्टी (आप) सरकार (Punjab AAP) की ओर से आपरेशन लोटस के आरोपों के बीच बुलाया जाना था जिसमें सरकार दिल्ली सरकार की तरह विश्वास प्रस्ताव पेश करके यह दिखाना चाहती थी कि सभी विधायक एकजुट हैं तथा कोई भी उन्हें लालच देकर नहीं खरीद सकता। इस बीच, राज्यपाल ने सत्र बुलाये जाने की मंजूरी रद्द कर दी है।

विपक्ष भी इस बात पर सहमत नहींं था कि जब किसी ने आप को चुनौती नहीं दी और सारे विधायक एकजुट हैं, तो दिखावा करने की जरूरत क्या है। जनता का पैसा बर्बाद करने की क्या जरूरत है। उधर पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन रद्द किए जाने से खफा आप पार्टी ने चंडीगढ़ में विधानसभा परिसर से मुख्य चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान वे लगातार भाजपा मुर्दाबाद, कांग्रेस मुर्दाबाद, पैसा तंत्र बंद करो के नारे लगाते रहे।

अब तक की अपडेट

  • कांग्रेस ने तो इसे हास्यास्पद करार दिया है।
  • विधानसभा के मुख्य चौक से करीब 10 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग की गई।
  • चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग करके प्रदर्शनकारियों को रोका।
  • टकराव बढ़ने के आसार।
  • आप के सभी विधायक पंजाब विधानसभा में एकजुट हुई।
  • आप विधायक ने कहा कि राज्यपाल ने यह फैसला 3 विधायकों के कहने पर लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।