हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अवैध खनन पर न...

    अवैध खनन पर नकेल, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

    नारनौल (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के महेंद्रगढ़ के निजामपुर क्षेत्र में खनन विभाग की टीम ने एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में वीरवार को कई जगह छापेमारी की। टीम ने 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। इनमें से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली में बजरी भरकर लाई जा रही थी और एक में अरावली क्षेत्र में खनन कर पत्थर भरा जा रहा था। पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। नारनौल क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए वीरवार सुबह एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने निजामपुर क्षेत्र में अनेक जगह छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खनन विभाग ने गांव दांचोली से बजरी के भरे हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। इसके बाद टीम ने राजस्थान की सीमा से सटे हुए गांव बायल पहुंची। जहां पर अरावली पहाड़ी क्षेत्र के अंदर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पत्थर भरा जा रहा था। इस पर टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया।

    यह भी पढ़ें:– पुलिस की रडार पर 52 अपराधी, खंगाली जा रही संपत्ति

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here