हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश अंकिता हत्या ...

    अंकिता हत्या पर मंत्री के बेटे पर फूटा लोगों का गुस्सा, फैक्ट्री में लगाई आग, भाजपा ने पार्टी से निकाला

    देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शुक्रवार आधी रात को रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने सभी रिजार्ट की जांच के आदेश दिये हैं। इस बीच शनिवार सुबह अन्किता का शव भी नहर से बरामद कर लिया गया है। वहीं उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल में अंकिता हत्या केसी में लोगों का विरोध जारी है। अंकिता के शव का ऋषिकेश अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस दौरान अस्पताल के बाहर भारी भीड़ मौजूद है। आज लोगों ने रिसॉर्ट के पास बनी उसकी फैक्ट्री में भी आग लगा दी है। उधर इस घटना के बाद भाजपा ने पुलकित के पिता विनोद आर्य को पार्टी से निकाल दिया है।

    यह भी पढ़ें:– मुजफ्फरनगर : मकान गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, 04 घायल

    रिसेप्शनिस्ट हत्या आरोपी का रिजॉर्ट सरकार के आदेश पर ध्वस्त, शव बरामद

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शुक्रवार आधी रात को रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने सभी रिजार्ट की जांच के आदेश दिये हैं। इस बीच शनिवार सुबह अन्किता का शव भी नहर से बरामद कर लिया गया है। धामी के आदेश पर आरोपी पुलकित के ऋषिकेश स्थित रिजॉर्ट को शुक्रवार आधी रात पौड़ी जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। उन्होने इसके अलावा, उत्तराखंड के समस्त रिजार्ट की जाँच करने के निर्देश जिÞलाधिकारियों को दिए हैं। साथ ही साथ निर्देश दिए हैं कि जो रिजार्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं, उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रदेश भर में स्थित होटल/रिजार्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए। शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए।

    धामी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि शनिवार प्रात: काल अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं। आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा करवाई भी कल देर रात की गई है। उन्होने कहा कि हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here