हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश RPSC: परीक्षा...

    RPSC: परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान से बड़ी खबर

    RPSC

    -राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी की प्राध्यापक पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तिथि

    -11 से 21 अक्तूबर तक आयोजित होंगी परीक्षाएं

    -परीक्षा के लिए 6 लाख 19 हजार अभ्यर्थी हैं पंजीकृत

    -प्राध्यापक परीक्षा के दौरान रहेंगे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम-

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 11 से 21 अक्तूबर तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता व जांच व्यवस्था तथा पुलिस निगरानी के संबंध में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सचिव एचएल अटल ने बताया कि परीक्षा के लिए लगभग 6 लाख 19 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। समुचित समन्वय तथा पूर्ण मॉनिटरिंग के लिए इस बार 6 केंद्रों पर एक उप समन्वयक के स्थान पर प्रत्येक 3 केंद्रों पर 1 उप समन्वयक नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर एवं श्रीगंगानगर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, केंद्रों पर निगरानी तथा अन्य विभिन्न सुरक्षा इंतजामों को लेकर चर्चा की गई।

    Gyanvapi Masjid case : हिंदू प्रतीक चिह्नों की कार्बन डेटिंग कराने की मांग पर कोर्ट का फैसला टला

    RPSC: मूल आधार कार्ड देख वीडियोग्राफी के बाद मिलेगा केंद्र पर प्रवेश

    अटल ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिकता से मूल आधार कार्ड से पहचान सुनिश्चित की जाएगी। आधार कार्ड नहीं होने की स्थिति में अन्य मूल फोटो पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस आदि से पहचान सुनिश्चित की जाएगी। मूल पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    वीडियोग्राफी व मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही केंद्र में मिलेगा प्रवेश

    परीक्षा की निष्पक्षता, गोपनीयता व सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से पूर्णतया जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।  इस कार्य के लिए फ्रिस्किंग दक्ष व प्रशिक्षित पुलिस कार्मिकों को नियुक्त किया जाएगा। परीक्षा आयोजन से जुडे कार्मिकों को भी केंद्र में मोबाइल या अन्य कोई इलैक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सम्पूर्ण परीक्षा आयोजन की वीड़ियोग्राफी के लिए प्रति परीक्षा केंद्र 2 वीडियोग्राफरों की नियुक्ति पुलिस वेरीफिकेशन के बाद की जाएगी।

    सतर्कता दलों में प्रशासन व पुलिस अधिकारी-

    अटल ने बताया कि प्रत्येक 6 परीक्षा केंद्रों के लिए एक सतर्कता दल का गठन जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर द्वारा किया जाएगा। इन 3 सदस्यों के दल में राजस्थान प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा के अधिकारी तथा एक जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के शिक्षाविद को नियुक्त किया जाएगा। संबंधित जिले में परीक्षा केंद्रों की सम्पूर्ण पुलिस व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त जाएगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के थानाधिकारी एवं वृताधिकारी द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बलों के साथ पूर्ण निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री तथा परीक्षा के बाद जिला मुख्यालय से आयोग कार्यालय तक परीक्षा सामग्री का परिवहन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में किया जाएगा। परीक्षा दौरान पुलिस बल द्वारा आस-पास के क्षेत्र की निगरानी तथा आवश्यकता पडने पर कंप्यूटर, लैपटॉप व संचार उपकरणों की जांच भी की जाएगी।

    केंद्राधीक्षक लाटरी सिस्टम से नियुक्त करेंगे कक्षों में वीक्षक

    परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक 24 अभ्यर्थियों पर 2 अभिजागरों को नियुक्त किया जाएगा। राजकीय परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत अभिजागर अन्य राजकीय संस्थाओं से एवं निजी परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक परीक्षा कक्ष में एक 1 राजकीय अभिजागर की अनिवार्यता के साथ 75 प्रतिशत तक राजकीय अभिजागर जिला कलक्टर व समन्वयक के स्तर पर नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षकों का कम्प्यूटरीकृत रेंडमाइजेशन करते हुए परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व परीक्षा केंद्रों का आवंटन कर नियुक्त किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here