हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश देश में बदलते...

    देश में बदलते मौसम के बीच बढ़ी कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या

    Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में सोमवार को 2,424 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,14,437 हो गयी है और इसी अवधि में तीन मरीजों की मौत हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 5,28,814 तक पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 218.99 करोड़ टीके लगाए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण से 2,923 लोग स्वस्थ हुए है, जिससे अब कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,40,57,544 हो गयी है और स्वस्थ दर 98.75 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले में 514 की गिरावट दर्ज की गयी है, जिससे अब ऐसे कुल मामलों की संख्या घटकर 28079 रह गयी है एवं सक्रिय दर 0.06 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 13 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कोराना वायरस (कोविड-19) महामारी के मामलों में वृद्धि हुई है जो पिछले दिनों की तुलना में बहुत ज्यादा है और अन्य राज्यों तथा प्रदेशों में कोरोना के मामले में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में कोरोना के 138 संक्रमित मामले घटने के बाद सक्रिय मामले घटकर 4707 रह गए हैं और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 3544171 हो गयी है और इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों का आंकड़ा 38048 पर बरकरार है।

    पश्चिम बंगाल में घटे कोरोना के मामले

    महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 99 मामले बढ़कर 2366 हो गए हैं। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 7974031 हो गयी। मृतकों की संख्या 148357 पर स्थिर है। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों के दौरान 121 सक्रिय मामले घटकर 1842 रह गये है। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2092502 हो गयी है और एक मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21515 तक पहुंच गया है और इसी दौरान, उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 47 मामलों में वृद्धि होने से, इनके मामलों की संख्या की कुल संख्या बढ़कर 432 हो गयी है और अब तक 2102559 लोग इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 1,48,350 स्थिर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here