हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश मकान की खुदाई...

    मकान की खुदाई में मिले सोने-चांदी के बर्तन

    Gold Stolen
    Gold Stolen: घर से 300 तोले सोने के आभूषण और एक करोड़ रुपये उड़ाए

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई का काम रूकवाया

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। करनाल में एक मकान की खोदाई (gold and silver utensils) में सोने और चांदी के बर्तन निकलने का मामला सामने आया है। बुधवार को बर्तनों के बंटवारे को लेकर श्रमिकों में झगड़ा हो गया। एक श्रमिक को हिस्सा नहीं मिला तो उसने पुलिस को खोदाई में सोने-चांदी के बर्तन व सिक्के निकलने की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोदाई का काम रुकवा दिया। पुलिस को मौके से दो गिलास, दो कटोरी और एक प्लेट मिली, जिन्हें चांदी का बताया जा रहा है। पूछताछ के लिए तीन श्रमिकों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई है। अब पुलिस पहले निकले बर्तनों की तलाश कर रही है।

    ये भी पढ़ें:- सरस मेले पर चढ़ा करवाचौथ का रंग

    तीन मजदूरों को हिरासत में लिया गया

    पुलिस व एक श्रमिक ने बताया कि खोदाई में तीन दिन से सोने-चांदी के बर्तन निकल रहे हैं। पहले दिन चांदी की परात व बर्तन मिले। दूसरे दिन मिट्टी के मटके में सोने के सिक्के और चम्मच मिली, जिन्हें खोदाई में लगे बाकी चारों श्रमिक ले जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के लिए तीन मजदूरों को हिरासत में लिया गया है। इनसे बाकी सामान के बारे में पता किया जाएगा।

    पुलिस और पुरातत्व विभाग मकान की और खोदाई के मूड

    मकान मालकिन राजरानी ने कहा कि उन्होंने किसी सामान की चोरी नहीं की। सोने-चांदी का जो भी सामान निकला है, उसपर उनका हक है। पूरा सामान उन्हें मिलना चाहिए। वह विधवा हैं और तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। वह दस लाख रुपये का लोन लेकर पुननिर्माण करा रही थीं लेकिन अब खोदाई में कीमती सामान निकलने के बाद पुलिस ने काम रुकवा दिया। वह फिलहाल किराये पर रह रही हैं और जल्द मकान तैयार कराना चाहती हैं। उन्होंने मकान का काम न रोकने की मांग की लेकिन पुलिस और पुरातत्व विभाग मकान की और खोदाई के मूड में हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here