हमसे जुड़े

Follow us

32.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home देश हिमाचल प्रदेश...

    हिमाचल प्रदेश के ब्लॉक ऊना में साध-संगत ने गाया रामनाम

    (Naamcharcha

    ऊना (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक ऊना, हिमाचल प्रदेश में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा (Naamcharcha) का आयोजन किया गया। नामचर्चा का शुभारंभ भंगीदास द्वारा पाक पवित्र नारा धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा बोलकर किया गया। वहीं विनती भजन के उपरांत कविराजों ने ग्रंथों के माध्यम से आए सत्संग में दया मेहर वाले…,बक्शी बहुत नियामते…,जो प्रेम मालिक का पाए…,हाल की हुंदा जिंदगी दा…,कट दु:ख दुनियां दे…,सतगुरु जी प्रेम तेरा…इत्यादि शब्द बोलकर गुरु महिमा का यशोगान गया।

    ये भी पढ़ें:-डॉ. एमएसजी के दर्शन कर खुशी में झूमी करनाल की साध-संगत, मनाई दीवाली

    142 मानवता भलाई के कार्यों के बारे में साध-संगत को बताया

    नामचर्चा पंडाल में बैठी साध-संगत ने बड़ी श्रद्धा भाव के साथ नामचर्चा को श्रवण किया। भंगीदास ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए 142 मानवता भलाई के कार्यों के बारे में साध-संगत को बखूबी अपने क्षेत्रों में अमलीजामा पहनाने के लिए प्रेरित किया। नामचर्चा के अंतिम क्षणों में पवित्र ग्रंथ में से मनुष्य जन्म की सार्थकता के बारे में पढ़ कर सुनाया गया। सुमिरन के उपरांत साध-संगत को प्रसाद वितरित किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here