हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश एलवीएम 3 मिशन...

    एलवीएम 3 मिशन के लिए 24 घंटे की उलटी गिनती शुरू

    Agni-5

    चेन्नई (एजेंसी)। हरिकोटा से रविवार को छोड़े जाने वाले के अब तक के सबसे भारी प्रक्षेपण वाहन जीएसएलवी एके 3 के लिए 24 घंटे पहले शुरू की जाने वाली उलटी शनिवार को सुबह 12 बजकर 7 मिनट से शुरू होगी। यह अतंरिक्ष यान अपने साथ ब्रिटेन की कम्पनी वन वेब के 36 उपग्रह लेकर को लेकर जायेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सूत्रों ने बताया कि उलटी गिनती शनिवार दोपहर 12.07 बजे शुरू हुई। यान का प्रक्षेपण कल सुबह 12:07 बजे पर श्रीहरिकोटा के दूसरे लांच पैड से होगा। इस दौरान इस तीन चरणों वाले यान में इंधन भरा जायेगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी का यह पहला मिशन होगा जो पूर्णतया वाणिज्यिक होगा। इसरो ने जीएसएलवी एमके 3 को फिर से डिजाइन किया है क्योंकि यह उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में प्रक्षेपित करेगा। जबकि जीएसएलवी को भू-तुल्यकालिक स्थानांतरण कक्षा के लिए डिजाइन किया गया था। छह सौ 44 टन का भार लेकर उडने वाला यह रॉकेट के अपनी उड़ान के लगभग 20 मिनट बाद इन उपग्रहों को 601 किमी के गोलाकार पृथ्वी की निचली कक्षा में में प्रक्षेपित कर देगा। इसके साथ ही इसरों उपग्रह पक्षेपण के लिए वाणिज्यिक बाजार में दाखिल हो जायेगा। इसरो ने कहा कि यह पहला सबसे भारी बहु-उपग्रह मिशन है जो पृथ्वी की निचली कक्षा में एक साथ 36 उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here