हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब प्रताप सिंह ब...

    प्रताप सिंह बाजवा अब प्रताप सिंह ‘भाजपा’ बन चुके हैं: कंग

    BJP

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज) आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा के कथित बयान कि ‘जल्द ही भाजपा महाराष्ट्र की तरह पंजाब की भी सरकार गिरा देगी को लेकर तंज कसा कि बाजवा अब प्रताप सिंह ‘भाजपा’ बन चुके हैं। पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि बाजवा के बयान के बाद यह साबित हो गया है कि पंजाब में भाजपा का आॅपरेशन लोटस सफल करने के लिए कांग्रेस और उसके सभी बड़े नेता भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा ने पिछले दिनों कांग्रेस के कार्यकतार्ओं को एक खुशखबरी सुनाई और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही भाजपा महाराष्ट्र की तरह पंजाब की भी सरकार गिरा देगी। आप प्रवक्ता ने कहा, ‘मुझे यह सुनकर काफी हैरानी हुई, लेकिन इससे यह बात सच हो गई कि श्री बाजवा अब प्रताप सिंह ‘भाजपा’ बन चुके हैं। कंग ने आरोप लगाया कि बाजवा पंजाब में भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं, जिसका एक ही मकसद है कि कैसे तीन करोड़ लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार को अस्थिर कर सकें। उन्होंने बाजवा से ‘अपील’ करते हुए कहा, ‘आप विरोधी दल के नेता हैं तो विरोधी दल का रोल अदा करें, भाजपा के एजेंट का नहीं। अगर पंजाबियों द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश करेंगे तो पंजाब के लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने दावा किया कि आप के विधायक बिकने वाले नहीं हैं। वह सियासत में सेवा करने के उद्देश्य से आए हैं, कांग्रेस नेताओं की तरह बिककर पैसे कमाने के लिए नहीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here