हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ससुराल से लौट...

    ससुराल से लौट रही महिला को डंपर ने कुचला, हंगामा

    Accident

    सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, डंपर कब्जे में लिया

    बिलासपुर (सच कहूँ न्यूज)। बिलासपुर थाना क्षेत्र में रणजीतपुर के पास तेज गति से आ रहे डंपर ने एक 55 वर्षीय महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। महिला की मौत का पता लगते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और हंगामा करते हुए जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लिया।

    लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। जानकारी के अनुसार अंबाला के गांव अंधेरी निवासी परवारी देवी की बेटी गांव भाटूवाला में बयाही है। वह बेटी से मिलने के लिए आई हुई थी। वीरवार की सुबह वह वापस जाने के लिए बेटी की ससुराल से वापस जाने के लिए निकली। वह पैदल ही रणजीतपुर बस स्टैंड पर जा रही थी। तभी तेज गति से डंपर आया और उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह डंपर के पहिए के आगे गिर पड़ी। डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

    डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज

    दुर्घटना के बाद उसकी बेटी का पति लाभ सिंह व भाट्टूवाला गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। महिला की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और जाम लगाने की कोशिश की। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। डंपर को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में आरोपित डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here