हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फरीदाबाद स्वा...

    फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी डॉक्टर पकड़ा

    Chandigarh News
    Chandigarh News: हरियाणा में अवैध गर्भपात पर कसी नकेल

    आरोपी कंपाउंडर का काम सीख, पिछले 15 साल से चला रहा था क्लीनिक

    फरीदाबाद (सच कहूँ/राजेंद्र दहिया)। पुलिस चौकी सेक्टर-15 ए इंचार्ज प्रदीप कुमार की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फर्जी डॉक्टर (fake doctor) को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई है, जो सेक्टर 15-ए का रहने वाला है।

    ये भी पढ़े:-अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में हाइटेक तकनीक से लगेंगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी

    आरोपी ने गुप्ता क्लीनिक हेल्थ सेंटर के नाम से क्लीनिक खोल रखा है। आरोपी के खिलाफ सीएम विंडो शिकायत पर एक टीम बनाई गई जिसमें डॉ. मान सिंह, डॉ. रामनिवास, डॉ. तरुण शर्मा, डेंटल सर्जन की टीम के साथ थाना पुलिस टीम शामिल थी। बनाई गई टीम ने गुप्ता क्लीनिक हेल्थ सेंटर पर जाकर प्रमोद कुमार से क्लीनिक संबंधी दस्तावेज मांगे तो आरोपी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।

    जिसे मेडिकल टीम ने पुलिस टीम की सहायता से मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ सिविल सर्जन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी पिछले 15 साल से क्लीनिक चला रहा है। आरोपी ने कंपाउंडर का काम सीखा था उसके बाद अपना क्लीनिक चला रहा था। आरोपी के खिलाफ थान सैन्ट्रल में मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here