हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा श्रद्धा हत्या...

    श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम में तलाशे सबूत

    • एक जगह मिले काले रंग के बैग को साथ ले गई पुलिस
    • श्रद्धा के शव के 35 टुकड़ों को एकत्रित करने के लिए दौड़ रही है दिल्ली पुलिस

    गुरुग्राम। (संजय कुमार मेहरा) दिल्ली के महरौली में लिव इन में रह रही युवती की हत्या करके उसके 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब के खुलासे पर दिल्ली पुलिस शुक्रवार को गुरुग्राम में जांच-पड़ताल करने पहुंची। पुलिस को यहां से एक काले रंग का बैग मिला, जिसे पुलिस ने अहम सबूत माना है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब ने दिल्ली पुलिस को श्रद्धा की हत्या से संबंधित कुछ अहम खुलासा पूछताछ में किया है। उसने गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में सी-वेंट इंडिया कंपनी के पास झाड़ियों में एक बैग रखने की बात कही। इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस दबे पांव गुरुग्राम पहुंची। पुलिस के आठ जवान एक सरकारी और एक निजी गाड़ी में यहां डीएलएफ फेज में उस स्थान पर पहुंचे, जो स्थान आरोपी आफताब ने बताया था। पुलिस ने वहां पर काफी देर तक छानबीन की।

    यह भी पढ़ें:– गाजा में आग से 21 लोगों की दर्दनाक मौत

    दिल्ली पुलिस काफी समय तक यहां पर सबूतों को जुटाने में लगी रही। ऐहतियात के तौर पर पुलिस ने यहां झाड़ियों में पड़े कूड़े-करकट को बारीकी से खंगाला। इसके बाद पुलिस को वहां एक चद्दर के नीचे एक काले रंग का बैग मिला। बताया गया कि यह बैग रखे होने की जानकारी आरोपी आफताब ने ही दिल्ली पुलिस को पूछताछ के दौरान दी थी। पुलिस ने उस बैग को उठाया और अपने साथ लेकर चली गई। इसे अहम सबूत के तौर पर पुलिस ने माना है। दिल्ली पुलिस आफताब द्वारा किए गए जघन्य हत्याकांड में सबूत जुटाने के लिए भटक रही है। जो कोई जानकारी आफताब दे रहा है, पुलिस उसी तरफ दौड़ पड़ती है। आफताब द्वारा श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े करने की बात कबूली गई है। ऐसे में पुलिस के समक्ष श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े बरामद करना एक बड़ी चुनौती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here