हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राष्ट्रपति मु...

    राष्ट्रपति मुर्मू 29 को करेंगी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का शुभारम्भ

    • प्रदेश के अंत्योदय परिवारों के एक करोड़ 60 लाख से अधिक व्यक्तियों का होगा स्वास्थ्य सर्वे
    • योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए गांव स्तर पर बनाए जाएं कॉल सेंटर
    • स्वास्थ्य डाटा एकत्रित करने के लिए ई-उपचार का युनिवर्सल पोर्टल बनेगा

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी 29 नवम्बर को देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का अपने कर कमलों से शुभारम्भ करेंगी। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के अंत्योदय परिवारों के एक करोड़ 60 लाख से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य सर्वे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चलाई जा रही ई-उपचार योजना के तहत 1.8 करोड़ लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का डाटा उपलब्ध है। ऐसे सभी लोगों का स्वास्थ्य डाटा एकत्र करने के लिए ई-उपचार का युनिवर्सल पोर्टल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित चिरायु हरियाणा योजना व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें:– रुपए वापस लौटा ईमानदारी का दिया परिचय

    गांव स्तर पर बनाए जाएं कॉल सेंटर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जन की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए ग्राम स्तर पर कॉल सेंटर बनाए जाएं ताकि इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या व त्रुटि का समाधान आसानी से किया जा सके। उन्होंने कहा कि चिरायु योजना का रजिस्ट्रेशन करने व स्वास्थ्य कार्ड नि:शुल्क बनाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है लेकिन कई केन्द्रों पर कुछ राशि लेने की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।

    5 दिसम्बर को बंटेंगे चिरायु योजना के 10 लाख कार्ड

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चिरायु हरियाणा योजना के कार्ड त्वरित गति से बनाने का कार्य किया जाए ताकि जल्द से जल्द लोगों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाए। उन्होंने कहा कि 5 दिसम्बर को इस योजना के 10 लाख कार्ड गांव व वार्ड स्तर पर बांटना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिरायु योजना के तहत प्रदेश के लगभग 28 लाख अंत्योदय परिवारों को इस स्वास्थ्य योेजना का लाभ जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here