हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश कश्मीर घाटी ठ...

    कश्मीर घाटी ठंड से कांपी , श्रीनगर में तापमान माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

    Kashmir Snowfall
    Kashmir Snowfall: सफेद चादर से ढकी घाटी! झमाझम बारिश से हुई भीषण ठंड

    श्रीनगर(एजेंसी)। कश्मीर घाटी में ठंड से कंपकंपी जारी है और श्रीनगर में रविवार को मौसम की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिरकर एक दिन पहले शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किए जाने के साथ मौसम की सबसे ठंडी रात रही। मौसम कार्यालय ने कहा कि मौसम की इस अवधि के दौरान तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था, जो आज 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में धूप खिली, हल्के कोहरे ने रविवार को प्रसिद्ध डल झील, बुलेवार्ड रोड और शहर के आसपास के अन्य हिस्सों को धुंध से ढक लिया। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम का पर्यटक स्थल शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here