हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा रोडवे...

    हरियाणा रोडवेज में शुरू होगा ई-टिकटिंग सिस्टम

    Haryana Roadways
    Free Travel: रक्षाबन्धन पर महिलाओ और 15 साल तक के लिए मुफ्त बस यात्रा
    • पहले फेज में सीएम सिटी करनाल सहित 6 डिपो शामिल
    • 29 नवंबर को राष्ट्रपति करेंगी शुरूआत

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा रोडवेज बसों में अब ई-टिकटिंग सिस्टम शुरू होने जा रहा है। पहले फेज में सीएम सिटी करनाल सहित 6 डिपो चंडीगढ़, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार 29 नवंबर को हरियाणा रोडवेज में नई टिकटिंग व्यवस्था (ई-टिकटिंग) की शुरूआत करेंगी। हरियाणा रोडवेज में ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम को लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन जाएगा। इस नई ई-टिकटिंग व्यवस्था से न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि हरियाणा रोडवेज को भी फायदा होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुरुक्षेत्र से इस परियोजना का शुभारंभ करेंगी। इस सिस्टम के अंतर्गत पेपर पास, प्रिंटेड टिकट प्रणाली के स्थान पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को लागू किया जाएगा। इस सिस्टम के अंतर्गत पेपर पास, प्रिंटेड टिकट प्रणाली के स्थान पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को लागू किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में बिजनेसमैन को दिल्ली के यूट्यूबर दंपत्ति ने ब्लैकमेल कर वसूले 80 लाख रुपये

    नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड होगा लागू

    इस सिस्टम के अंतर्गत पेपर पास, प्रिंटेड टिकट प्रणाली के स्थान पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को लागू किया जाएगा। इसमें मुफ्त या रियायती बस यात्रियों व अन्य यात्रियों को 10 लाख नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड जारी किए जाएंगे। प्रारंभिक चरण में इस टिकटिंग परियोजना को 6 रोडवेज डिपो में लागू किया जाएगा।

    पूरे भारत में यात्रा के लिए कार्ड होगा मान्य

    नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पूरे भारत में यात्रा के लिए अलग-अलग इस्तेमाल किया जाएगा। अन्य प्रदेश भी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा ने तेजी से काम करते हुए सबसे पहले लागू किया है। इस कार्ड को भविष्य में मेट्रो, बस, ट्रेन आदि के सफर में इस्तेमाल किया जाएगा।

    हरियाणा रोडवेज को ये होगा फायदा

    • इससे राजस्व लीकेज पूरी तरह रूकेगी।
    • रोडवेज में छूट लेने वाले लोगों की पहचान होगी।
    • फर्जी पास पर चलने वालों पर रोक लगेगी।
    • टिकट आदि बनाने में लगने वाले कागज की बचत होगी।
    • हरियाणा रोडवेज को मिलेगा डिजिटली डाटा।
    • बसों का आसानी से संचालन किया जा सकेगा।
    • ऑफलाइन व क्रेडिट, डेबिट व प्रीपेड कार्ड से भुगतान हो सकेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here