हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

    डेरा सच्चा सौदा सेवादार रामदास निराला की स्मृति में नामचर्चा आयोजित

    पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय नामचर्चाघर में रविवार को डेरा अनुयायी रामदास निराला स्मृति नामचर्चा हुई। ब्लॉक भंगीदास भगवानदास इन्सां के अनुसार नामचर्चा में निराला परिवार की ओर से पांच जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। नामचर्चा में मास्टर मोमनचंद, निखिल, नवजोत, नत्थूराम, गोपाल, भागीरथ, मनप्रीत लोंगवाला, बूटासिंह, भूषण निराला, कुलवीर सिंह डबलीराठान, गुरचरण सिंह, पूर्व सरपंच अजमेर सिंह डबली, मोनू, जीतसिंह ने भजनों के माध्यम से सतगुरू की महिमा का बखान किया। प्रेमी रामस्वरूप इन्सां ने ग्रन्थ में से व्याख्या पढकर सुनाई।

    ब्लॉक भंगीदास भगवानदास इन्सां ने रामदास निराला की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रामदास ने अच्छे कविराज थे। उन्होंने पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा से जोड़े रखा तथा गुरू के वचनों पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्य किए। उन्होंने परिवार को रामदास निराला की भांति डेरा सच्चा सौदा से जुड़ने तथा मानवता भलाई कार्य करने की गुजारिश की। नगर भंगीदास टहलसिंह इन्सां ने बताया कि ब्लॉकस्तरीय अगली नामचर्चा 4 दिसम्बर रविवार को स्थानीय नामचर्चाघर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इस मौके पर राजस्थान की 45 सदस्यीय कमेटी के सतीश मितल इन्सां, फकीरचंद इन्सां, बाबूराम अरोड़ा, शिवजीराम इन्सां, तेजासिंह डबलीराठान, 15 सदस्यीय कमेटी के सदस्य, सुजान बहिनें, रामदास निराला के परिजनों सहित बड़ी संख्या में डेरा अनुयायी मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here