हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More

    उकलाना ब्लॉक की साध-संगत द्वारा विधवा बहन संतोष इन्सां का बनाया जा रहा मकान

    आशियाना मुहिम के तहत बना कर दिया जा रहा मकान

    उकलाना /बरवाला (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र) । पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के दिशा-निर्देशों अनुसार डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा 146 मानवता भलाई के कार्य पूरे भारतवर्ष में जोरों शोरों से किए जा रहे हैं। रक्तदान करना, गुर्दा दान करना, बीमार के इलाज में मदद करना, जरूरतमंद परिवारों को राशन प्रदान करना। जरूरतमंद परिवारों को मकान बनाकर देना आदि 146 मानवता भलाई के कार्य देश के सभी राज्यों में डेरा सच्चा सौदा द्वारा बढ़-चढ़कर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आशियाना मुहिम के तहत उकलाना ब्लॉक की साध संगत गांव खरखड़ा में विधवा बहन संतोष इंसा पत्नी स्वर्गीय सतपाल को मकान बनाकर दे रही है। सैकड़ों सेवादार जिनमें चिनाई के मिस्त्री वह अन्य सेवादार विभिन्न सेवा कार्यो में जुटे हुए हैं।

    यह भी पढ़ें:– डेरा श्रद्धालुओं ने अखंड सुमिरन कर ‘सृष्टि भलाई’ के लिए की अरदास

    ब्लाक भंगीदास नरेश इन्सां व 45 मेंबर कृष्ण इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण के तहत संतोष इन्सां को 13 ” 15 का कमरा , 5 ” 8 ” टॉयलेट , 8 ” 8 की रसोई बना कर दी जाएगी । भवन निर्माण का कार्य शाम तक सम्पन्न होने की संभावना है। इस अवसर पर ब्लाक भंगीदास नरेश इन्सां, 45 मेंबर कृष्ण इन्सां, डॉ राणा इन्सां, डॉ दिलीप इन्सां, सूबे सिंह इन्सां , रवि इन्सां, भंगी दास पवन इन्सां, बहन सरोज इन्सां, रामनिवास इन्सां, समस्त मिस्त्री व सैंकड़ों की संख्या में साध-संगत उपस्थित थी। ब्लाक भंगीदास नरेश इन्सां व 45 मेंबर कृष्ण इन्सां ने कहा की डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा 147 मानवता भलाई के कार्यों में एक जरूरतमंद बहन संतोष इंसाफ को मकान बनाकर दिया जा रहा है। जिसमें एक कमरा टॉयलेट रसोई व 45 फीट की दीवार शामिल है। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत जरूरतमंद परिवारों के लिए इस तरह के मानवता भलाई के कार्य करती रहती है। सच कहूँ से उन्होंने बातचीत में बताया की ब्लॉक उकलाना की सारी साध-संगत बड़े उत्साह लगन व खुशी से सेवा कार्यों में जुटी हुई है ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here