हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश जापान बर्ड फ्...

    जापान बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच तीन लाख से ज्यादा मुर्गियां मारेगा

    टोक्यो (एजेंसी)। जापान के एची प्रान्त में बर्ड फ्लू फैलने के कारण करीब 310,000 मुर्गियां मारी जाएंगी। क्योदो न्यूज एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि पिछले 11 सालों में यह पहला प्रकोप है। एची में एक फार्म पर रविवार को कर्मचारियों ने अचानक बड़ी संख्या में मरी हुई मुर्गियां देखी। इन तेरह मरी हुई मुर्गियों में से छह बर्ड फ्लू से पीड़ित पाई गई।

    यह भी पढ़ें:– लिविंगस्टोन चोट के कारण पाकिस्तान टेस्ट श्रृंखला से बाहर

    क्योदो के अनुसार, बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच कागोशिमा के प्रांत में 34,000 मुर्गियां मारी गईं। पिछले हफ्तों में जापान ने ओकायामा, कागावा, मियागी, आओमोरी, वाकायामा, टोटोरी, कागोशिमा प्रांतों के साथ-साथ होक्काइडो द्वीप पर बर्ड फ्लू का प्रकोप दर्ज किया है। गत 28 अक्टूबर को सीजन के पहले प्रकोप के बाद से देश में कुल मिलाकर लगभग 33 लाख मुर्गियां मारी जा चुकी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here