हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home कैथल कैथल में आज ह...

    कैथल में आज होगी राम-नाम की वर्षा

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की हरियाणा प्रदेश की साध-संगत वीरवार को सेक्टर 18 के हुड्डा ग्राउंड, नजदीक सिविल हॉस्पिटल कैथल में सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक विशाल नामचर्चा का आयोजन कर राम-नाम का गुणगान करेगी l नामचर्चा लेकर साध-संगत में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस शुभ अवसर के लिए नामचर्चा पंडाल को रंग-बिरंगी झंडियों, गुब्बारों व स्वागती तोरणद्वारों के द्वारा भव्य रूप से सजाया गया है। इसके साथ ही राज्य के जिम्मेदार सेवादारों ने नामचर्चा में भारी तादाद में आने वाली साध-संगत की सुविधा के मद्देनजर पेयजल, लंगर-भोजन और ट्रैफिक सहित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए मानवता भलाई के 147 कार्यों को नई रफ्तार दी जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here