हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश हिमाचल: सीएम ...

    हिमाचल: सीएम के नाम पर कांग्रेस में घमासान, 18 विधायक शिमला नहीं पहुंचे

    Himachal CM

    शिमला (सच कहूँ न्यूज)। प्रतिभा सिंह का दावा है कि राज्य की जनता ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चेहरे पर पार्टी को वोट दिया है। सिंह ने जो विकास कार्य किए हैं वे जनता के सामने हैं। लोगों ने इन्हें देखते हुए मतदान किया है। उन्होंने हालांकि दावा किया है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विधायकों की सहमति पर पार्टी हाईकमान फैसला लेगा। अब यह निर्वाचित विधायकों को तय करना है कि किसे आगे लाना है। राज्य की राजनीति में वीरभद्र सिंह परिवार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पार्टी हाईकमान अगर इस परिवार को कोई जिम्मेवारी देगा तो उसे लेने से पीछे नहीं हटेंगे। सिंह के योगदान को देखते हुए ही पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    उन्होंने भी सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी प्रत्याशियों की मजबूती के लिए काम किया। पार्टी घोषणापत्र में लोगों की लम्बित मांगों को प्राथमिकता से शामिल किया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समर्थकों ने शुक्रवार को शिमला में पार्टी आॅब्जर्वर की गाड़ियां रोक दीं और जमकर नारेबाजी की। वे रानी साहिबा को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस के लिए परेशानी की एक और सबब प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू बनते दिख रहे हैं। सुक्खू पार्टी विधायकों की मीटिंग के लिए अभी तक शिमला नहीं पहुंचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 18 विधायक भी उनके साथ हैं। सुक्खू भी मुख्यमंत्री बनने का दावा कर चुके हैं।

    हिमाचल में कांग्रेस की प्रचंड जीत

    उल्लेखनीय विधानसभा चुनावों के वीरवार को आये नतीजों में कांग्रेस 40 जीती हैं जो बहुमत के आंकड़े से 15 अधिक हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को 25 सीटों के साथ ही संतोष करना पड़ा है। तीन सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। इससे पहले वर्ष 2017 के चुनावों में भाजपा ने 44 और कांग्रेस ने 21 सीटें जीतीं थीं। एक सीट माकपा और दो निर्दलीयों के खाते में गईं थीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here