हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मूसेवाला हत्य...

    मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी कशिश को झज्जर लाई पुलिस

    भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचा कोर्ट, मर्डर केस में करेगी पूछताछ

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार कुख्यात बदमाश बेरी निवासी कुलदीप उर्फ कशिश को हरियाणा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर झज्जर लाई है। कुलदीप पर झज्जर में एक युवक की हत्या का केस दर्ज है। पुलिस इस मर्डर को लेकर उससे पूछताछ करेगी। साथ ही कई और वारदातों में उसका हाथ होने की जानकारी सामने आ सकती है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। झज्जर एसपी वसीम अकरम पूरे मामले में शाम को पत्रकारों को जानकारी देंगे। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी अब भी बेखौफ हैं। एक आरोपी बेरी निवासी कुलदीप उर्फ कशिश को शुक्रवार को झज्जर लाया गया तो उनके चेहरे पर किसी तरह की शिकन नहीं थी। वह भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मुस्कराते हुए कोर्ट पहुंचा।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब: अमृतसर में तीसरी मंजिल से कूदी महिला

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दौरान प्रयोग की गई बोलेरो गाड़ी को चलाते हुए कुलदीप की वीडियो सामने आई थी। बता दें कि 29 मई को मानसा के पास बोलेरो गाड़ी में आए हथियारबंद बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। पंजाब पुलिस ने बाद में झज्जर के बेरी कस्बा निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया था। अब झज्जर पुलिस मर्डर के ही एक दूसरे मामले में पूछताछ के लिए उसे झज्जर लेकर पहुंची है। आरोपी कुलदीप पर इससे पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभी पुलिस पूछताछ में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here