हमसे जुड़े

Follow us

15.4 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home देश रात में दूल्ह...

    रात में दूल्हे की मां तो सुबह पिता ने तोड़ा दम…

    Cylinder Blast

    जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के जोधपुर शहर के शेरगढ़ इलाके के भूंगरा गांव में सिलेंडर धमाके में मौत का आंकड़ा 22 हो गया है। आज सुबह चार लोगों की और मौत हो गई है। दूल्हे के पिता और सोवार रात को दूल्हे की मांच की भी मौत हो गई है। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल है।

    मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में अस्पताल जाकर हादसे के घायलों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने घायलों के उपचार के बारे में जानकारी ली और चिकित्सकों को घायलों के समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए। इसके बादगहलोत ने मीडिया को बताया कि इस दुर्घटना की जांच के लिए जिला कलक्टर को भी निर्देश दिए गए हैं। जिला कलक्टर को गैस एजेंसियों से संवाद कर उन्हें नियमित मेंटेनेंस एवं नई गाइडलाइंस बनाने के निर्देश दिए ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा “दुर्घटना के बाद से ही लगातार जिला प्रशासन के सम्पर्क में हूँ और घायलों के इलाज के बारे में अपडेट ले रहा हूँ।

    कई महिलाएं व बच्चे अत्यधिक रूप से झुलसे हैं, यह चिन्ताजनक है। इस स्थिति में डॉक्टरों से बातचीत कर समुचित इलाज प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ” उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपए प्रति परिवार सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों के लिए एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।उधर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह हृदयविदारक हादसा था जिसमें पांच लोगों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हो रही है, जो कि बहुत ही दु:खद है। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति, परिजनों को धैर्य तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना करती हूं।

    दुल्हन कर रही थी इंतजार…और हो गया हादसा

    विवाह समारोह के दौरान बारात रवानगी से कुछ देर पहले दोपहर करीब डेढ़ बजे ढाणी के चौक में दुल्हे को तैयार करने के साथ ही नेत भराई की रस्म अदा की जा रही थी। महिलाएं विवाह के मंगल गीत गा रही थी और पास ही खाना बन रहा था। रिश्तेदार व ग्रामीण खाना खा रहे थे। इस दौरान पीछे की तरफ सिलेण्डर में गैस लीकेज हो गया और उसमे आग लग गई। बताया जा रहा है कि खाना बनाने वाले मौके से भाग गए। गैस ढाणी में फैलने लगी और इस दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। उधर दुल्हन दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन जब बारात नहीं पहुंची तो उसके भाई जोधपुर के लिए रवाना हो गए। जब दुल्हन जहां खड़ी थी, वहीं, बैठ गई। एक टक अपनी मेहंदी को देखती रही। दूल्हे और उसके परिवार के ठीक होने की दुआ मांगती रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here