पांच लाख रुपए का कर्ज लेकर बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों की पूरी की मांग | Hanumangarh News

Hanumangarh News
  • कर्ज अदा नहीं हुआ तो कर्जदारों से परेशान होकर पिता ने कर ली आत्महत्या
  •  उसी पिता की बेटी पर ससुराल पक्ष ने कार लाने की मांग को लेकर चाकू से किया हमला

हनुमानगढ़। एक पिता ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों की पांच लाख रुपए की मांग  (Hanumangarh News) कर्ज लेकर पूरी की। लेकिन वह पिता कर्ज नहीं चुका पाया। कर्जदारों की ओर से लगातार तंग-परेशान किए जाने के चलते पिता ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद भी उसकी बेटी को दहेज लोभी ससुराल पक्ष के लोगों ने तंग-परेशान करना जारी रखा और दहेज में कार की मांग की। कार की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को मारने के लिए उस पर चाकू से हमला कर दिया। गनिमत रही कि चाकू का वार हाथ पर लगा। ससुराल पक्ष ने विवाहिता को बेघर करते हुए मांग पूरी न करने पर बसाने से इन्कार कर दिया।

क्या है मामला:

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को विवाहिता ने महिला पुलिस थाना पहुंच ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए परिवाद सौंपा। समरीन पत्नी यूसुफ खां निवासी वार्ड 35, हनुमानगढ़ ने बताया कि उसका विवाह यूसुफ खां पुत्र यूनुस खां निवासी वार्ड 29, सरदारशहर जिला चूरू के साथ 16 अगस्त 2014 को हुआ था। विवाह में पिता ने अपनी हैसियत से अधिक स्त्रीधन दिया। यह स्त्रीधन उसके पति यूसुफ खां, ससुर यूनुस खां पुत्र रहीम खां, सास विमला, ननद अंजू, मेहराज, साईना वगैरा को संभलाया था। लेकिन विवाह के दिन से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात कह मारपीट करने व ताने मारने लगे। पीहर से पांच लाख रुपए व गाड़ी लाने को कहते। उसकी यह हालत देखकर उसके पिता ने शादी के 10 बाद कर्ज लेकर ससुराल पक्ष के लोगों की पांच लाख रुपए की मांग पूरी की।

तब उसकी मां व भाई ने 80 हजार रुपए दे दिए

लेकिन उसके पिता कर्जदारों से लिए गए पांच लाख रुपए नहीं लौटा पाए। कर्जदारों की ओर से तंग-परेशान करने के कारण उसके पिता ने 21 सितम्बर 2014 को आत्महत्या कर ली। इसके कुछ समय उसके पति ने विदेश जाने की बात कही तथा अपने पीहर पक्ष से 80 हजार रुपए लाकर देने को कहा। तब उसकी मां व भाई ने 80 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद 18 फरवरी 2016 को उसका पति विदेश चला गया। पति के विदेश जाने के बाद सास-ससुर उसे तंग-परेशान व मारपीट करने लगे। वे गाड़ी के लिए रुपयों की मांग करते रहे। उसे प्रसव के लिए जबरन पीहर भेज दिया। उसने 19 अक्टूबर 2016 को एक पुत्री को अबीर को जन्म दिया। उसके पैदा होने के बाद जब छुछक लेकर ससुराल गई तो ससुराल वालों ने कार नहीं लेकर आने पर मारपीट की।

दहेज की मांग को लेकर तंग-परेशान व मारपीट की | Hanumangarh News

करीब ढाई वर्ष विदेश रहने के बाद उसका पति विदेश से आया और उसने भी दहेज की मांग को लेकर तंग-परेशान व मारपीट की। उसके बाद उसका पति करीब 2 बार विदेश चला गया और जब भी आता अपने माता पिता के साथ मिलकर दहेज के लिए तंग-परेशान व गाड़ी की मांग करता। जब उसका पति विदेश गया हुआ था तो ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 17 मार्च 2022 को ससुराल वाले उसके पीहर आए और उसे अपने साथ ले गए। दहेज की मांग को लेकर उसे तंग-परेशान करना शुरू कर दिया। इस दौरान 5 मई 2022 को उसका पति विदेश चला गया। उसके विदेश जाने के बाद सास-ससुर ने 24 जून 2022 को उसके साथ मारपीट की। देवर आसिफ ने पेट में लात मारी। इस कारण मेरे पेट में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई। 11 दिसम्बर 2022 को सास-ससुर व देवर ने उसके साथ मारपीट की। देवर चाकू लेकर आया और जान से मारने की बात कही।

Hanumangarh News

जान से मारने की नियत से हमला किया तो उसने बचाव में अपना हाथ आगे कर दिया। देवर ने उसके हाथ पर चाकू से तीन-चार वार किए। इसके बाद बाल पकड़कर घसीटा। वह इनसे छुड़वाकर गली में आ गई। किसी ने उसके सगे बहनोई अमजद खान को फोन कर इसकी जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे। ससुराल पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए उसे अपनी मांग पूरी किए बिना बसाने से इन्कार कर दिया। स्त्रीधन भी नहीं लौटाया। इस पर उसके बहनोई उसे व उसकी बेटी को अपने साथ हनुमानगढ़ ले गए। मारपीट करने से उसकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। अब उसे अस्पताल से छुट्टी मिली है। समरीन ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।