हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश कैमरे की आंखो...

    कैमरे की आंखों से दिखाएं झारखण्ड और जीतें 57 लाख रुपए तक के पुरस्कार

    रांची (एजेंसी)। झारखंड में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए सुनहरा अवसर। कैमरे के लेंस और अपने विजन के जरिए दिखाएं झारखण्ड की परंपरा, कला, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल, नृत्य एवं अन्य गतिविधियां और जीते 57 लाख रुपए तक के रोमांचक पुरस्कार। 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए एक लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 75 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जायेंगे। वहीं प्रत्येक श्रेणी में 20 हजार रुपए के समेकित पुरस्कार भी शामिल हैं। विजेताओं का चयन उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर व्यूज लाइक के आधार पर किया जाएगा।

    क्या है माजरा

    फोटो और वीडियो जमा करने का मानदंड एचडी फोटोग्राफ जेपीजी प्रारूप में न्यूनतम 10 एमबी से अधिकतम 50 एमबी तक होनी चाहिए। वहीं वीडियो कम से कम एक मिनट से अधिकतम दो मिनट 30 सेकेंड का होना चाहिए। वहीं रील या शॉर्ट वीडियो की अवधि 30 सेकेंड की होगी। प्रतिभागी एक या अधिकतम चार फोटोग्राफ अपलोड कर सकते हैं।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए फोटोग्राफी के तहत धार्मिक पर्यटन स्थल, पर्व – त्यौहार, पारंपरिक मेले, प्राचीन स्थल और स्मारक, नृत्यकला, दर्शनीय सौंदर्य और परिदृश्य को शामिल किया गया है। वहीं वीडियोग्राफी श्रेणी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के लिए भी उपरोक्त विषयों को समाहित किया गया है। रील और शॉर्ट वीडियो के लिए प्रतिभागी इन्हीं विषयों पर अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here