हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ कार-ट्रक भिड़ं...

    कार-ट्रक भिड़ंत: दो की मौत

     

    • तीन की हालत गंभीर, रैफर

    भीलवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। भीलवाड़ा में भीलवाड़ा-शाहपुरा हाईवे पर शनिवार को कार व ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। कार सवार सभी लोग हुंडई कंपनी के कर्मचारी थे। ये लोग कंपनी के कैंप के लिए जा रहे थे। हुंडई के पांच कर्मचारी भीलवाड़ा से शाहपुरा जा रहे थे। हुंडई ने कैंप लगाया था। ये लोग उसी सिलसिले में वहां जा रहे थे। भीलवाड़ा-शाहपुरा हाईवे पर बनेड़ा थाना क्षेत्र में गोशाला के सामने मोड़ पर मुड़ते ही इनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने हुई इस भिड़ंत में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे वाहन चालाकों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घायलों को भीलवाड़ा चिकित्सालय ले गई जहां डाक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों की हालत नाजुक होने पर भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया।

    इनकी हुई मौत
    राजेंद्र पुत्र कालू राम सोनी (30) निवासी संजय कॉलोनी सुभाष नगर, भीलवाड़ा, कन्हैया लाल पुत्र गोपाल पराशर (32) निवासी हुरड़ा गुलाबपुरा, भीलवाड़ा

    ये हुए घायल
    भरत पुत्र मोहन पुरी (30) निवासी रजत ग्रह कॉलोनी थाना सदर, बूंदी, सुनील पुत्र रमेश शर्मा (25) निवासी विवेकानंद नगर थाना प्रताप नगर, भीलवाड़ा, देवेन्द्र पुत्र कैलाश राजपूत (28) निवासी जूना गुलाबपुरा, भीलवाड़ा।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here