हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश भाकियू ने रोक...

    भाकियू ने रोका जींद-नरवाना नेशनल हाइवे पर जाम लगाया

    BKU

    जींद। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर जींद सहकारी चीनी मिल के बाहर धरना दिया गया और एक घंटे के लिए जींद-नरवाना नेशनल हाइवे पर जाम लगा रोष व्यक्त किया गया।

    किसानों के प्रदर्शन की पूर्वसूचना होने के कारण भारी पुलिसबल को तैनात किया गया था हालांकि किसानों ने एक घंटे के प्रदर्शन के बाद जाम खोेल दिया और धरना समाप्त होने के बाद भाकियू के पदाधिकारी किसी तरह का ज्ञापन दिए बिना लौट गए। पुलिस ने दोपहर 12 से एक बजे तक यातायात भी डायवर्ट कर दिया था। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में गन्ना पेराई का नया सत्र शुरू होने के बाद भी सरकार ने गन्ने का भाव घोषित नहीं किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here