हमसे जुड़े

Follow us

18 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश उत्तर भारत मे...

    उत्तर भारत में सर्दी का सितम और ठिठुरन, कब तक रहेगा शीतलहर …

    fog

    उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में कोहरे और शीत लहर का प्रकोप

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी के कारण आज भी उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में कोहरे और शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। दिल्ली एनसीआर में मंगलवार सुबह घना कोहरा देखा गया है। कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे है। अधिकांश वाहन अपने वाहनों की लाईट जलाकर चलते देखे गये है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 दिल्ली राजधानी दिल्ली न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में अगले 48 घंटे घने कोहरे का, वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का और कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

    मौसम में बड़ा बदलाव

    विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते कुछ दिनों से पहाड़ों पर तेज हुई बर्फबारी के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है और पहलगाम में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

    पहलगाम के सड़कें बर्फ की सफेद चादर से ढ़की हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आगामी तीन दिनों तक शीतलहर चल सकती है। पंजाब के बठिंडा में सुबह 5.30 बजे दृश्यता का स्तर सबसे कम शून्य दर्ज किया है। वहीं अमृतसर और पटियाला में यह 50 मीटर रहर है। हरियाणा के हिसार, चंडीगढ़ और अंबाला जैसे शहरों में भी दृश्यता के स्तर 25 मीटर दर्ज किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here