हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डॉक्टर के घर ...

    डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले दो आरोपी धरे

    Jalandhar News
    Jalandhar News: डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले दो आरोपी धरे

    कार और गेट पर चलाई गई थीं गोलियां, हथियार बरामद

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar Crime News: जालंधर आयुक्तालय पुलिस ने मोहल्ला संतोखपुरा में एक सरकारी वेटरनरी डॉक्टर के घर के बाहर गोलियां चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह करीब 1:40 बजे डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर खड़ी कार और गेट पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलाई थीं। Jalandhar News

    डॉक्टर यशपाल के बयान के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 8 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश तेज कर दी। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को जंडियाला गुरु (अमृतसर) से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान जगजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह और लवप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, दोनों निवासी गांव बडाला जौहल, जंडियाला गुरु, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल (.30 बोर और .32 बोर), छह कारतूस, दो मैगजीन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि अन्य वारदातों और हथियारों के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा सके। मामले की जांच जारी है। Jalandhar News

    यह भी पढ़ें:– मण्डावर खान संचालक पर जानलेवा हमले का आरोप, पिता-पुत्र गिरफ्तार