पिछले दिनों शहर के हुडा ग्राउंड में सत्संग था|
खचाखच भीड़ को देख… हर कोई दंग था|
भजन चल रहे थे और लोग मस्ती में नाच रहे थे|
वक्ता हैरान कर देने वाले करिश्मे भी बांच रहे थे|
बड़े बड़े होर्डिंग्स व बैनरों से पंडाल अटा पड़ा था|
भीड़ के बीच एक बुजुर्ग कुछ सुनाने की जिद्द पे अड़ा था|
पंडाल में बंधी रस्सी को, वो बार बार लांघ रहा था|
कुछ आप बीती सुनाने को, दो मिनट मांग रहा था|
मैंने उस बुजुर्ग को थोड़ा साइड में किया|
और फिर बड़े प्यार से, ये पुछ लिया|
“ताऊ जी,.. आप आगे क्यूं जाना चाहते हैं”
क्या खास है जो आप यहां सुनाना चाहते हैं|
बुजुर्ग की पथराई आँखों से आंसू आ गए|
जुबान लड़खड़ा गई और होंठ थरथरा गए|
फिर…
उसने जो बताया उसे सुनकर मेरा दिमाग चकरा गया|
बातों बातों में वो शख्स मुझे, एक बड़ा सच बतला गया|
उसने बताया:
बेटा,मै आर्मी से रिटायरड अधिकारी हूं|
पूज्य गुरु जी का मैं दिल से आभारी हूं|
दरअसल
मेरे दो लड़के हैं, दोनों ही बुरी संगत में पड़ गए थे|
नशे की लत, की वज़ह से, उनके शरीर सड़ गए थे|
24 घंटे स्मैक और शराब के नशे में धुत रहते थे|
वो तो नशे को ही अपना माई – बाप कहते थे|
खूब नशा करते थे और मांस मछली खाते थे|
लोग रोज उनको गंदे नालों से उठाकर लाते थे|
नशे की लत ने हमारी जमीन तक, नीलाम कर डाली थी|
दिन का चैन व रातों की…नींद… हराम.. कर डाली थी|
उनका नशा छुड़ाने को, हमने दर-दर धक्के खाए|
खूब दवाई देकर देखी, टोने टोटके भी करवाए|
दोनों बेटों को सुधारने के चक्कर में हमारी जिंदगी हार गई|
उनकी चिंता करते करते, तेरी ताई भी, स्वर्ग सिधार गई।
भला हो उस सत्संगी का….
जो उनको “सच्चा सौदा” आश्रम ले गया|
गुरु जी का सत्संग उनको नया जीवन दे गया|
आज दोनों बेटों का शहर में अच्छा कारोबार है|
पूज्य गुरु जी की रहमत से घर में खूब मौज बहार है|
आज….
मैं लोगों को सच्चाई से अवगत करवाना चाहता हूं|
गुरु जी का मकसद क्या है, यही बताना चाहता हूं|
दरअसल
गुरु जी वो नही जो जालिम लोगों ने दिखाया है|
वो तो एक “समाज सुधारक संत” है जो युग बदलने आया है|
वें अब तक 6 करोड़ से ज्यादा लोगों का नशा छुड़वा चुके हैं|
मानवता भलाई के 1, 2 नहीं सैंकड़ो विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं|
समाज के लिए जितना उन्होंने किया है, कोई और कर नही सकता|
मगर हम सबके सहयोग के बिना, ये समाज सुधर नही सकता|
कुछ दिन पहले उन्होंने डेप्थ मुहिम चलाई, जो वाकई कमाल है|
नशा मुक्त भारत बनाने की… कसम खाई… वो बेमिसाल है|
पूज्य गुरु जी की ये पावन मुहिम अब रंग लाने लगी है|
सड़क से संसद तक नशा मुक्ति की गूंज आने लगी है|
जन- जन को अब इस पावन मुहिम से जुड़ना चाहिए|
पथभृष्ट होती युवा पीढ़ी को, सही पथ पर मुड़ना चाहिए|
आईए हम सब नशा छोड़े व औरों का भी छुड़वाएं|
जान से प्यारे अपने इस वतन को, नशा मुक्त बनाएं|
यदि हर भारतीय संत फकीरों की सोच को अपनायेगा|
मेरा दावा है, “भारत देश” फिर से विश्व गुरु बन जाएगा|
त्रिदेव दुग्गल
डेरा सच्चा सौदा संस्था के मानवता भलाई कार्य बेमिसाल : मेयर गौतम सरदाना
हिसार जोन की विशाल नामचर्चा में भारी तादाद में उमड़ी साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा में हिसार नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना सहित गणमान्यजनों ने भी शिरकत की। इस दौरान हिसार नगर निगम के चेयरमैन गौतम सरदाना ने कहा कि गुरु जी के पवित्र जन्म महीने की यहां से नामचर्चा करके जो शुरूआत की है, उसके लिए मैं पूरी साध-संगत को बधाई देता हूँ। ऐसे पुनीत कार्य के लिए मैं डेरा सच्चा सौदा संस्था का धन्यवाद करता हूँ।
संस्था की ओर से जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र बांटे गए हैं, इसके अलावा भी ये लोग सैकड़ों ऐसे कार्य करते हैं। कोरोना काल में भी डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत शहरवासियों की सेवा में लगी हुई थी, जिसे सभी देखा है। चाहे वो राशन बांटने की बात हो या आॅक्सीजन उपलब्ध करवाने की या फिर रक्तदान की, ये सेवादार सबसे आगे रहे। ऐसे ही पुनित कार्य चलते रहें और ऐसे ही हमारा शहर आगे बढ़ता रहे व गुरु जी का आशीर्वाद शहर पर बना रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।















