हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चाय बनाते समय...

    चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग

    gas cylinder

    दुकानदारों के सहयोग से पुलिस ने समय रहते आग पर पाया काबू

    हनुमानगढ़। (सच कहूँ न्यूज) जंक्शन में सूरतगढ़ रोड पर स्थित एक मकान में मंगलवार सुबह चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे जंक्शन थाना पुलिस कर्मियों ने आसपास के नागरिकों के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पाया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जंक्शन पुलिस थाना के एएसआई दलीपसिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि मक्कासर रेलवे फाटक के पास किराए पर लिए गए मकान में सिलेंडर फटने की घटना हुई है।

    यह भी पढ़ें:– कोहरे की चादर में लिपटा इलाका, सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी

    सूचना मिलने पर रमेश कुमार शर्मा नामक व्यक्ति के मकान में पहुंचे तो पता चला कि सिलेंडर नहीं फटा था। मकान के ऊपर बने हुए चौबारे में दो किराएदार रमेश कुमार और मोहनलाल रहते हैं। दोनों 104 एम्बुलेंस के कर्मचारी हैं। इन्होंने सुबह चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया। उस समय गैस सिलेंडर की पाइप में आग लग गई। आग बढऩे पर दोनों घबरा गए और कमरे से नीचे आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच आसपास के लोगों के सहयोग से मिट्टी आदि डाल आग बुझाई। अगर समय पर सिलेंडर में लगी आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। आग बुझाने वाले पुलिस जवानों में कांस्टेबल महेन्द्र व सत्यनारायण भी शामिल थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here