हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कड़ाके की ठंड ...

    कड़ाके की ठंड ने तोड़े कई रिकॉर्ड

    गुरदासपुर में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और वीरवार को एक बार फिर न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, गुरदासपुर पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य स्थानों में, बठिंडा में 3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.7 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि मोहाली में 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शहर में शीत लहर का दौर जारी है। तापमान के आंकड़े रोजाना नया रिकार्ड बना रहे हैं। बुधवार को चंडीगढ़ दूसरे कई शहरों के मुकाबले ज्यादा ठंडा रहा। यहां तक कि शहर का अधिकतम शिमला से भी कम रहा।

    यह भी पढ़ें:– ठंड में ठिठुर रहे परिवारों की सहारा बनी धनौरी की साध-संगत

    वहीं अमृतसर और बठिंडा का तापमान चंडीगढ़ से ज्यादा दर्ज किया गया। शहर का अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। वहीं, पंजाब के अमृतसर का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा का तापमान 14.2 डिग्री रहा। नए साल से मौसम अलग ही तेवर दिखा रहा है। सुबह शाम घनी धुंध की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम होती है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि ट्राईसिटी में अभी बारिश के आसार नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here