हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More

    पुतिन का 36 घंटे का युद्धविराम एक सामरिक चाल : जेलेंस्की

    Volodymyr Zelenskyy, Ukraine

    मॉस्को/कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने ऑर्थोडोक्स क्रिसमस की अवधि में युद्धविराम के रूसी आदेश को खारिज करते हुये कहा कि प्रस्तावित संघर्ष विराम पूर्वी डोनबास क्षेत्र में यूक्रेन की सेना की बढ़त को रोकने और मास्कों को यहां और सेना लाने की अनुमति देने की एक चाल है। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है। अलजजीरा की रिपोर्ट में क्रेमलिन के हवाले से बताया गया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी ऑर्थोडॉक्स के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल के आहृवान पर 36 घंटे के युद्धविराम का आदेश दिया है जो शुक्रवार की दोपहर से शनिवार के अंत तक चलेगा।

    क्रेमलिन ने पुतिन का हवाला देते हुए एक बयान में कहा “ परम पावन किरिल की अपील को ध्यान में रखते हुए, मैं रूसी संघ के रक्षा मंत्री को यूक्रेन से जुड़ी की पूरी सम्पर्क रेखा के साथ संघर्ष विराम व्यवस्था शुरू करने का निर्देश देता हूं।” आदेश में यह साफ नहीं कि गया कि क्या युद्धविराम रूस द्वारा आक्रामक और रक्षात्मक संचालन दोनों पर लागू होगा, और यह स्पष्ट नहीं है कि अगर यूक्रेन हमले जारी रखता है तो रूस उसका जवाब देगा या नहीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here