हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा स्कूल बस ने द...

    स्कूल बस ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

    पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे सक्षम और वंश

    • 13 जनवरी को था सक्षम का जन्मदिन

    रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के रेवाड़ी में एनएच-71 पर रामगढ़-भगवानपुर के पास एक प्राइवेट स्कूल की बस ने दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों सौंप दिया। दूसरे छात्र को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह भी पढ़ें:– लोनी के चिरोड़ी मार्ग पर बाईक में लगी भीषण आग

    मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव रामगढ़ भगवानपुर निवासी योगेश मानेसर की एक कंपनी में कार्यरत है। वह अपने दोनों बेटों 18 वर्षीय सक्षम और 16 वर्षीय वंश को एनएच-71 के फ्लाईओवर पर छोड़कर ड्यूटी पर निकल गए। सक्षम पॉलिटेक्निक कॉलेज में तृतीय वर्ष का छात्र था। जबकि वंश प्रथम वर्ष में पढ़ रहा है। दोनों को कॉलेज छोड़ने के लिए उनका चचेरा भाई अनिल बाइक लेकर वहां पहुंचा था।

    फ्लाईओवर पर बाइक खड़ी करने के बाद अनिल एक तरफ खड़ा हो गया। इसी दौरान यू-टर्न लेकर आ रही एक प्राइवेट स्कूल की बस ने अनियंत्रित होकर तीनों को टक्कर मार दी। अनिल दूर जाकर गिर गया। जबकि सक्षम और वंश दोनों बस की चपेट में आए गए। अनिल के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां सक्षम को मृत घोषित कर दिया गया। सक्षम का 13 जनवरी को जन्मदिन था। हादसे के बाद मौके से बस चालक भाग निकला। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here