हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश पानीपत में सं...

    पानीपत में संगत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जल्दी देखें

    पानीपत सन्नी कथूरियां। शहर के दशहरा ग्राउंड के पीछे सेक्टर 13-17 में बना (Panipat namcharcha) विशाल पंडाल रविवार को डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से समाज को नशा मुक्त करने के लिए चलाया जा रहा ध्यान, योग और स्वास्थ्य द्वारा अखिल भारतीय नशा मुक्ति अभियान (डेप्थ) का साक्षी बना। अवसर था डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार महीने की खुशी में आयोजित पानीपत जोन की विशाल रूहानी नामचर्चा का। रूहानी नामचर्चा में कड़ाके की ठंड की परवाह किए बगैर बड़ी संख्या में पानीपत व आस-पास के ब्लॉकों से भारी तादाद में डेरा अनुयायियों ने भाग लिया।

    साध-संगत के अटूट प्रेम, श्रद्धा और विश्वास के आगे प्रबंधन द्वारा किए गए सारे प्रबंध छोटे पड़ गए। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने 147 मानवता भलाई कार्यो को रफ्तार देते हुए 250 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित कर उनकी सहायता की। इसके अलावा क्षेत्र में फैले नशे रूपी दैत्य को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए उपस्थित साध-संगत व शहर वासियों ने डेरा सच्चा सौदा की डेप्थ मुहिम के तहत अपने दोनों हाथ उठाकर नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने और नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ ली। नामचर्चा के दौरान पूज्य गुरु जी द्वारा भेजी गई 13वीं रूहानी चिट्ठी भी पढ़कर सुनाई गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here