हमसे जुड़े

Follow us

27.3 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी खादर के गांव ...

    खादर के गांव पठेड़ में बजा राम-नाम का डंका

    22 जनवरी को गांव अलीपुर में होगी ब्लॉक की अगली नामचर्चा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह जनवरी के द्वितीय रविवार की नामचर्चा यमुना खादर क्षेत्र के गांव पठेड़ में बहन बालादेवी इन्सां के आवास पर धूमधाम से आयोजित की गई। नामचर्चा का शुभारंभ पवित्र नारे ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के साथ हुआ। इसके उपरांत नामचर्चा में पहुंचे सुनील इन्सां, रविपाल इन्सां, प्रताप इन्सां, प्रिंसपाल इन्सां, डॉ. संजीव इन्सां, आर्यन इन्सां, गोपाल इन्सां, शिवकुमार इन्सां, सुभाष इन्सां, जयकरण इन्सां, विनोद इन्सां, जलसिंह इन्सां, सूरजमल इन्सां, संदीप इन्सां आदि कविराज भाइयों के मधुरकंठ से गाये भजनों पर साध-संगत जमकर झूमी।

    यह भी पढ़ें:– जरूरतमंदों की मदद कर मना रहे अवतार माह, नागपुर में 8 परिवारों को राशन वितरित

    प्रेमी चुहुड सिंह इन्सां ने उपस्थित साध-संगत को मासिक पत्रिका सच्ची शिक्षा से पूज्य गुरुजी के अनमोल वचनों को पढ़कर सुनाया। गांव पठेड़ की साध-संगत द्वारा नामचर्चा पंडाल को रंग-बिरंगे गुब्बारों, झालर आदि से खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। नामचर्चा का संचालन कर रहे ब्लॉक भंगीदास राजेन्द्र इन्सां ने उपस्थित साध-संगत से परमार्थी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। ब्लॉक की अगली नामचर्चा आगामी 22 जनवरी को क्षेत्र के गांव अलीपुर में आयोजित की जायेगी। नामचर्चा में आसपास व दूरदराज से साध-संगत ने भाग लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here