हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश अंडरवर्ल्ड डॉ...

    अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने की दूसरी शादी

    नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने दूसरी शादी कर ली है। दाऊद की दूसरी पत्नी पाकिस्तान की रहने वाली और पठान परिवार से हैं। ये खुलासा खुद दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह पारकर ने किया है। अलीशाह, दाऊद की बहन हसीना पारकर का बेटा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अंडरवर्ल्ड टेरर फंडिंग मामले में अलीशाह से पूछताछ की, तब उसने कई राज उगले। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में अलीशाह के बयान को एक गवाह के तौर पर सलंग्न किया है।

    यह भी पढ़ें:– आमजन के स्वास्थ्य को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार की बड़ी पहल

    अलीशाह के एनआईए को दिए बयान के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम ने अलीशाह बताया है कि उसने दूसरी शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी महजबीन को तलाक तक दे दिया है, लेकिन ऐसा नहीं है। दाऊद इब्राहिम की पत्नी महजबीन से उसकी मुलाकात जुलाई 2022 में दुबई में हुई थी। तब उसे ये बातें पता चली थीं। अलीशाह के मुताबिक, दाऊद खुद किसी से सीधे सम्पर्क में नहीं रहता, लेकिन उनकी पत्नी महजबीन हर त्यौहार और मौके पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए भारत में मौजूद परिवार के सदस्यों से संपर्क कर हालचाल लेती रहती हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here